Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भाजपा ने किया संगठनात्मक बैठक का आयोजन

Advertisement

देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी प्रकांत कुमार एवं सह प्रभारी विजेंद्र मोगा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार घेयल ने की, जबकि संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर महामंत्री आदित्य नय्यर द्वारा किया गया।बैठक के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद, एकात्मता एवं जनसेवा के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। साथ ही संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं अनुसूचित जाति समाज के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष टिहरी प्रभारी रामकिशन प्रधान, अक्षय खैरवाल, जिला महानगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जिला महानगर मंत्री राजकमल, रेखा देवी, कार्यालय मंत्री राजीव कुमार रंजन, वार्ड 42 कावली पार्षद रेनू देवी, महानगर मीडिया संयोजक शुभम कुमार, महानगर सोशल मीडिया संयोजक पलक घेयल, जिला कार्यकारिणी सदस्य दौलत राम मकवाना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मंडल अध्यक्ष पवन दिवाकर, करनपुर मंडल अध्यक्ष अनीता, पंडित दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष सर्वेश कुमार, शहीद दुर्गा मल नगर मंडल अध्यक्ष राहुल कनौजिया, डालनवाला मंडल अध्यक्ष ईशांत चंचल, उदय राम, जोगेंद्र कुमार, अनुज कुमार, अजय राजौरी, पूजा देवी, ममता, संजय कुमार, लक्ष्मी राम, मुकेश कुमार सहित महानगर एवं विभिन्न मंडलों के अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नकल के खिलाफ धामी सरकार के कड़े फैसलों ने जगाई युवाओं मे उम्मीद : चौहान

pahaadconnection

आईबीआर सितारों ने आश्चर्यजनक कीर्तिमानों से विस्मित किया

pahaadconnection

केदारनाथ के पवित्र स्थल पर थार को उतारे जाने पर गहरी चिन्ता प्रकट

pahaadconnection

Leave a Comment