Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों, विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों, चल रही अनुसंधान परियोजनाओं तथा भविष्य की कार्ययोजना (रोडमैप) से अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय में विकसित की जा रही अवस्थापना सुविधाओं एवं संस्थागत विकास से संबंधित कार्यों की भी जानकारी दी। कुलपति ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘‘आयुर्गाथा’’ और एक लघु फिल्म राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन एवं समृद्ध ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विश्वविद्यालय से अपेक्षा की कि वह वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आयुर्वेद को आधुनिक विज्ञान, नवाचार, अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी के साथ जोड़कर नई दिशा प्रदान करे। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अवस्थापना सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा शोध एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

तेजी पर लगा ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट

pahaadconnection

मंडलायुक्तों को 14 जुलाई से जनपदों की फील्ड विजिट कर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश

pahaadconnection

नवनिर्वाचित महापौर ने की पूर्व सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment