Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नीति आयोग के सदस्य ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 09 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. एम. श्रीनिवास ने स्वास्थ्य सेवाओं, सतत विकास लक्ष्यों तथा आयुष क्षेत्र को सशक्त बनाने संबंधी अपने सुझाव रखे। उन्होंने उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य संबंधी सूचकांकों में सुधार, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आपातकालीन और ट्रॉमा सेवाओं को और अधिक मजबूत किए जाने पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनकल्याण से जुड़े लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में नीति आयोग का सदैव सकारात्मक सहयोग मिला है और भविष्य में भी राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग मिलता रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने की निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक

pahaadconnection

एयरटेल ने माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के जरिए इंटीग्रेटेड कॉलिंग की सुविधा के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ की साझेदारी

pahaadconnection

भीषण समस्या है ग्लेशियरों की बाढ़ का मंडराता खतरा–ज्ञानेन्द्र रावत

pahaadconnection

Leave a Comment