Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

Advertisement

पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन स्थित वीसी कक्ष में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित प्रकरणों की समीक्षा, पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अधिनियम से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभार्थियों को शासन के प्रावधानों के अनुरूप समय पर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करें।
बैठक में समिति के सदस्यों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण से जुड़े विभिन्न सुझाव दिए। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने समिति के निर्णयों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करते हुए समय-समय पर प्रगति से समिति को अवगत कराने के निर्देश दिए।
बैठक में समिति के सदस्य नरेंद्र प्रसाद टम्टा, गेंदा लाल टम्टा, उपनिरीक्षक पुलिस प्रवीण रावत, एडीएसटीओ रणजीत रावत, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन

pahaadconnection

ब्लॉक प्रमुख ने किया खेल कार्यक्रमों का उद्घाटन

pahaadconnection

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में उमड़ा जनसैलाब

pahaadconnection

Leave a Comment