Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मतदाताओं को जारी नोटिस एवं सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा

Advertisement

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर SIR अभियान के दूसरे चरण में मतदाताओं को जारी नोटिस एवं सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी जनपदों द्वारा नोटिस की सुनवाई के लिए बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी ली।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, उन्हें समय पर नोटिस प्राप्त हो और सुनवाई के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।
बैठक के दौरान बताया गया कि सभी जनपदों में शतप्रतिशत नोटिस प्रिटिंग कर ईआरओ और बीएलओ स्तर पर पहुंचा दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सुनवाई का कार्य भी शुरु हो गया है।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दलालों का अड्डा बनता जा रहा आरटीओ कार्यालय : चौहान

pahaadconnection

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

pahaadconnection

लग जा गले’ की तनिशा मेहता उर्फ ईशानी कहती हैं, “सबकी दुआओं ने मुझे और ज्यादा मजबूती से वापसी करने की ताकत दी”

pahaadconnection

Leave a Comment