Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी

Advertisement

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गंगोत्री यात्रा मार्ग पर संचालित लंगरों एवं भंडारों का खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद टिहरी के अंतर्गत बागबाट, गाजणा, आमसेरा, नागणी, फकोट सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित कांवड़ सेवा लंगरों एवं भंडारों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
सभी भंडारा संचालकों को श्रद्धालुओं को स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही कालातीत (एक्सपायरी) खाद्य पदार्थों का किसी भी स्थिति में उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान मिठाई, सब्जी, आटा, दाल, चावल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लगभग 20 नमूने एकत्रित कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) प्रमोद रावत ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई भी की जाएगी।
निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त प्रमोद रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान तथा सहायक श्रीचंद कुमाई उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने किया शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित

pahaadconnection

बढ़ते नशे के खिलाफ एसपी सिटी ने दिया ठोस कार्रवाई का आश्वासन

pahaadconnection

गणेश जोशी ने किया सेब बागवान के बगीचे का स्थलीय निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment