Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकसित किए जा रहे कॉर्न विलेज सैंजी का भ्रमण

Advertisement

टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल ने विकासखंड जौनपुर के ग्राम सैंजी का भ्रमण कर कृषि विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे कॉर्न विलेज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों के खेतों में पहुंचकर स्वीट कॉर्न की फसल का निरीक्षण किया और किसानों से खेती के अनुभवों एवं उत्पादन के संबंध में जानकारी ली।
मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि ग्राम सैंजी सहित आसपास के 8 अन्य गांवों में खरीफ सीजन के लिए किसानों को स्वीट कॉर्न, हाइब्रिड मक्का तथा राजमा/बीन्स के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों को उनकी मांग के अनुसार स्वीट कॉर्न की उन्नत प्रजाति एवं आवश्यक कृषि दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई हैं। न्याय पंचायत कृषि अधिकारी द्वारा समय-समय पर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
ग्राम प्रधान कुसुम रावत ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा योजना के प्रारंभ से ही किसानों के साथ गोष्ठियां आयोजित कर उन्हें योजना की जानकारी दी गई तथा किसानों से बीज की मांग भी एकत्र की गई। किसानों की मांग के अनुरूप उन्हें बीज एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे ग्रामीणों में इस फसल के प्रति उत्साह बढ़ा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों के खेतों में तैयार स्वीट कॉर्न की फसल का निरीक्षण करते हुए किसानों एवं कृषि विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने खेतों में उत्पादित स्वीट कॉर्न का स्वाद मुख्य विकास अधिकारी एवं उपस्थित अधिकारियों को भी चखाया।
मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए खेतों में घेरबाड़ कराने तथा किसान समूह को मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
भ्रमण के दौरान प्रमुख क्षेत्र पंचायत जौनपुर सीता पंवार, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार, खंड विकास अधिकारी जौनपुर अर्जुन, कृषि एवं ग्राम विकास विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों सहित ग्रामीण कृषक एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एसएसपी ने किया पुलिस लाइन में नई क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन

pahaadconnection

पत्रकार के हत्यारे को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

सीएम ने किया सराहनीय कार्य करने वाले गोरखा समुदाय के लोगों को सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment