Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने किया कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ

Advertisement

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ करने के साथ ही देवभूमि पधारे कांवड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिवभक्तों के चरण धोने के साथ ही उनकी सेवा करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान कांवड़ मेले की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पर्यावरण मित्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए हमारी सरकार अपनी समृद्ध संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सभी शिवभक्त कांवड़ियों से आग्रह है कि इस पुण्य यात्रा के दौरान गरिमा, संयम एवं शुचिता का विशेष ध्यान रखें तथा यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Madan Kaushik जी, श्री Pradeep Batra जी, श्री Ram Singh Kaira जी, माननीय विधायक श्री Adesh Chauhan जी, जिलाध्य्क्ष भाजपा श्री आशुतोष शर्मा जी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी जी महाराज समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनगणना-2027 के प्रथम चरण में स्व-गणना को बढ़ावा

pahaadconnection

बिग बॉस के 17वें संस्करण में दिखाई देंगे उत्तराखंड के युवा बाबू भैया

pahaadconnection

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

pahaadconnection

Leave a Comment