Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्वस्थ बालिका ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला

Advertisement

देहरादून। आज उत्तराखंड राज्य की विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार- बद्रीनाथ मार्ग स्थित पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में दर्पण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। स्वस्थ बालिका ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला है। बालिकाओं को सही समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और जागरूकता प्रदान करना उनके आत्मविश्वास एवं बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस सराहनीय पहल के लिए दर्पण वेलफेयर सोसाइटी एवं शिविर से जुड़े सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने से अभी तक 10 करोड़ 71 लाख मूल्य की जब्ती

pahaadconnection

छह विधान सभा में होगी परिवर्तन संकल्प यात्रा

pahaadconnection

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया पीएम मोदी के जागेश्वर आगमन को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment