Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हरिद्वार में आयोजित होंगे जनजागरूकता के विविध कार्यक्रम

Advertisement

हरिद्वार,17 सितंबर।  उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” का शुभारंभ 17 सितंबर से आशीर्वाद की दिया कार्यक्रम से शुभारंभ किया जाएगा। जिसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे यह अभियान 18 अक्टूबर तक संचालित होगा। अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागों को निर्धारित कार्यक्रमों का व्यापक एवं जनभागीदारी आधारित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विकसित भारत–2047 के संकल्प, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से अनेक जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान के अंतर्गत सेवा दीप, मेरे सपनों का भारत, सेवा कार्य, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा हेतु अभियान, सेवा के रंग–राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद तथा फिट इंडिया मूवमेंट जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, जनसंवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि सेवा, सुशासन और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल वर्मा,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित संबंधित आधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वर्षा ऋतु से पूर्व सभी विभागीय अधिकारियों को तैयारी दुरुस्त करने के निर्देश

pahaadconnection

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

pahaadconnection

मंत्री जोशी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

pahaadconnection

Leave a Comment