Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सात दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ

Advertisement

पौड़ी गढ़वाल। जिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ सात दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कारागार परिसर में पूजा-अर्चना, आरती एवं भक्ति-भजनों का आयोजन हुआ, जिसमें बंदियों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की।
गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन, आध्यात्मिक चेतना तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की भावना को प्रोत्साहित करना है। सात दिवसीय उत्सव का समापन गणेश विसर्जन के साथ किया जाएगा।
जेल अधीक्षक कौशल कुमार ने कहा कि गणेश चतुर्थी हमें नई शुरुआत, सकारात्मक सोच एवं विघ्नों पर विजय का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करने के साथ-साथ कारागार एवं समाज के बीच सकारात्मक संवाद को भी मजबूत करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दिव्यांग बच्चों में ईश्वर की विशेष अनुकंपा होती हैं : शैफाली पंड्या

pahaadconnection

बिना प्रतिस्थानी के एक भी शिक्षक ना हो कार्यमुक्त

pahaadconnection

जिलाधिकारी ने किया जवाड़ी बाईपास का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment