Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत : रेखा आर्या

Advertisement

देहरादून, 01 अक्टूबर। आज  प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ किया गया। इस आयोजन में देशभर के 6 राज्यों से 150 युवा प्रतिभागी शामिल हुए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कैंप के माध्यम से  युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता की भावना मजबूत होगी, साथ ही  विभिन्न राज्यों से आए युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति और जीवनशैली को जानने-समझने का अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आज देश की युवा शक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा और उनकी प्रतिभा  देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कहा कि वंदे मातरम जैसे आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति, मातृभूमि और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों से जोड़ने के साथ-साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को भी मजबूत करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आप सभी युवा देश के भविष्य हैं। इस कैंप के माध्यम से आप सभी के भीतर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक मजबूत होगी। साथ ही विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से देश की विविधता में एकता की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कहा कि वे यहां से राष्ट्रसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लेकर जाएं। कार्यक्रम में राज्य निदेशक राहुल डबराल, राज्य नोडल अधिकारी सुनैना रावत, उपनिदेशक अविनाश सिंह, सहायक निदेशक ब्रजेश कौशिक सहित विभिन्न राज्यों से आए सभी युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने दी बैसाखी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई

pahaadconnection

विकास कार्यों के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक की जायेगी : जोशी

pahaadconnection

बाल विकास विभाग ने निकाली पोषण रैली

pahaadconnection

Leave a Comment