Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

हुंडई कार सेंटर में लगी आग: बिल्डिंग जलकर खाक

Advertisement

देहरादून। आज प्रात: कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटाउन पर सुभाषनगर  स्थित बीएम हुंडई शो रूम में आग लगने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन से दमकल के वाहन तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस तथा फायर कर्मियों द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, आग से शो रूम में व उसके बाहर खड़ी कुछ गाड़िया तथा अन्य सामान जल गया है, प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के कारण शो रूम में आग का लगना प्रतीत हो रहा है, आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है, साथ ही आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

राजधानी देहरादून के सुभाषनगर में स्थित हुंडई कार के सर्विस सेंटर में आज सुबह 5:30 बजे भीषण आग लग गई। सुबह-सुबह सर्विस सेंटर से उठती आग की लपटों से आसपास के इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने परिसर के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठ रहा था, जिसे आसपास के दूर-दराज इलाकों से भी देखा गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। शोरूम और सर्विस सेंटर परिसर में बड़ी संख्या में वाहन और अन्य सामान मौजूद होने के कारण आग के कारण नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी नुकसान का वास्तविक आकलन नहीं हो सका है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घटना के समय परिसर में कोई कर्मचारी मौजूद था या नहीं और आग में किसी के हताहत होने की स्थिति के संबंध में भी विभागीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। दमकल और संबंधित विभागों की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन करेंगी। घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की ओर से आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बरती गई।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस कार्यकर्ता हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार : करन माहरा

pahaadconnection

सुरंग के बाहर स्थापित किया बौखनाग देवता का मंदिर

pahaadconnection

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने जारी किए अधिकारियों को निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment