Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

गाँधी के विचार,दर्शन पर गोष्ठी का किया गया आयोजन बड़ी संख्या में बच्चों ने किया प्रतिभाग

Advertisement

नोएडा | गाँधी जयंती के पावन अवसर पर आज पूरे देश में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी गाँधी जयंती का कार्यक्रम बड़े उत्साह उमंग जोश के साथ मनाया जा रहा है. ऐसा ही एक कार्यक्रम नोएडा सेक्टर 12 के गाँधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में मनाया गया. इस पूरे कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे और गाँधी जी के जीवन दर्शन पर, सत्य अहिंसा, सत्याग्रह पर अपने विचार रखे.


आज गाँधी जयंती का कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमेंद्र कुमार जी के दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ प्रारंभ किया गया. इस अवसर पर आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईस्कान के आचार्य श्री व सार्थक एक नई सोच के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
इस अवसर पर बच्चों ने गाँधी के विचार दर्शन पर अपने विचार रखे और कार्यक्रम के अंत में विचार गोष्ठी के विजेताओं को मंच पर बुलाकर प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित भी किया गया. गाँधी जयंती के इस अवसर पर बच्चों के साथ ही अध्यापकों ने भी गीत गाकर सुनाया व अपने बचपन के दिनों को याद कर भाऊक हो गए.
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने आज के कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों व बच्चों के प्रति आभार प्रकट किया गया.

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने किया जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण

pahaadconnection

प्रियंका चोपरा निक का वायरल वीडियो, पति ने कीया सबके सामने लिप लोप किस

pahaadconnection

देवत गांव में पत्थर गिरने की घटना के बाद जिलाधिकारी का स्थलीय निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment