Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत बहुद्देशीय शिविर आयोजित

Advertisement

हरिद्वार, 03 अक्टूबर।  उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज विकास खंड सभागार खानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में 380 नागरिकों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका शत-प्रतिशत मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही 185 लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा 170 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 35 लोगों को विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ दिया गया। इसके अंतर्गत बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार, श्रमिकों की केवाईसी, नए जॉब कार्ड पंजीकरण, 03 सहायता समूहों की सीसीएल स्वीकृति तथा 01 बीपीएल प्रमाण-पत्र जारी किया गया। श्रम विभाग द्वारा 35 श्रमिकों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण किया गया तथा योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 05 स्थायी निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र जारी किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा 21 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 33 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा 29 किसानों को पौध बीज एवं फसल बीमा आदि के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 पात्र व्यक्तियों को विधवा, वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 07 जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं परिवार रजिस्टर की नकल वितरित की गई। आयुष विभाग द्वारा 70 लोगों को होम्योपैथी दवाएं वितरित की गईं। शिक्षा विभाग द्वारा 65 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 20 लोगों के राशन कार्ड संबंधी कार्य किए गए। बाल विकास विभाग द्वारा 13 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया गया। ऊर्जा विभाग द्वारा 39 ग्रामीणों को बिजली बिल सुधार, नए विद्युत कनेक्शन एवं अन्य विद्युत संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कार में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

pahaadconnection

बागेश्वर में हार की आशंका से भ्रम फैला रही कांग्रेस : चौहान

pahaadconnection

रिलायंस चेयरमैन मुकेश पहुंचे बद्रीनाथ और केदारनाथ, की पूजा-अर्चना

pahaadconnection

Leave a Comment