Advertisement
कोटद्वार। उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने आज वन्य जीव सप्ताह के तहत कोटद्वार में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से हरिद्वार तक आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, राजाजी टाइगर रिजर्व, उत्तराखंड वन विकास निगम सहित वन्यजीव एवं प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस रैली का उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। वन्यजीव हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं, इनके संरक्षण में हम सभी की सहभागिता आवश्यक है।
Advertisement
Advertisement
