Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशस्वास्थ्य और फिटनेस

आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

हरिद्वार 05 अक्टूबर। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 88 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 45 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल, राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ओ पी सिंह ने हरिलोक कॉलोनी फेस 1  ज्वालापुर में आवासीय भवनों में व्यवसायिक गतिविधिया एवं कॉलोनी के सुरक्षा दीवार तोड़कर बाहरी व्यक्तियों के वाहनों का निर्बाध आवागमन हो रहा है,जिस कारण कॉलोनवासियों को सुरक्षा को लेकर खतरा हो रहा है, इस समस्या को जल्द निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायतकर्ता समस्त ग्रामवासी लाल वाल खालसा जिला हरिद्वार ने ग्राम लाल वाला खालसा में ग्राम समाज की भूमि जिसका खसरा नंबर संख्या 088 पर हो रहे अतिक्रमण के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी विद्या पत्नी नरेंद्र ग्राम सैदपुर पंचायत कुरड़ी ने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने और रहने के लिए मकान न होने पर बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाए जाने हेतु प्रथम पत्र दिया। शिकायतकर्ता प्रियांशु ने बहादराबाद बेगमपुर इंडस्ट्रियल एरिया की मुख्य 60 फीट सड़क पर पिछले 4-5 वर्षों से  जलभराव,गंदगी एवं क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल ठीक करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी रामकुमार पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम रंघड़वाला परगना तहसील रुड़की के रामकुमार पूर्वकाल सिंह को सन् 1988-99 वर्ष में एक पट्टा खसरा नंबर 301 आवंटित हुआ था,जिसकी खतौनी में आज तक दर्ज नहीं की किया गया,जिसको जल्द से जल्द खतौनी में दर्ज कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।समस्त क्षेत्रवासी शिव गंगा विहार सोसाइटी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ के अनियंत्रित भंडारण, प्लास्टिक जलाने एवं उनसे उत्पन्न पर्यावरण प्रदूषण के संबंध में तत्काल निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 267 शिकायतें तथा एल 2 पर 89 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।   बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द ,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जीएम डीआईसी उत्तम कुमार तिवारी, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

महाराज ने एएसआई से कहा : पौराणिक मंदिरों का संरक्षण जरूरी

pahaadconnection

संगठन सर्जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

चिड़ियाघर की सबसे बड़ी सफेद बाघिन वीना रानी नहीं रहीं, 17 साल की उम्र में मौत

pahaadconnection

Leave a Comment