Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

नवरात्रि पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, 06 विधिक नमूने लिए

Advertisement

हरिद्वार 06 अक्टूबर।  आगामी नवरात्रि पर्व एवं यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडे एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत कनखल स्थित ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुट्टू के आटे के 02 तथा पनीर के 02, कुल 04 विधिक नमूने जांच हेतु लिए गए। निरीक्षण के दौरान स्टोर में कार्मिकों का मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल की रिपोर्ट, चूहों की रोकथाम हेतु किए गए प्रावधान एवं एफएसएमएस प्लान आदि से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर उक्त स्टोर को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त जगजीतपुर, कनखल स्थित होटल सुकून बाय द गंगेज, जिसका संचालन परफेक्ट स्टेज होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आटा एवं चावल सहित कुल 02 विधिक नमूने जांच हेतु लिए गए। निरीक्षण के दौरान होटल की किचन में खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त किए जा रहे कुछ कच्चे खाद्य पदार्थ कालातीत अर्थात एक्सपायरी तिथि के बाद भी उपयोग किए जाते हुए पाए गए। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत होटल के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। होटल में कार्यरत कार्मिकों का मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल की रिपोर्ट, पेयजल की जांच आख्या, खाद्य पदार्थों की जांच आख्या आदि अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर होटल प्रबंधन को संबंधित अभिलेख एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकार निरीक्षण अभियान के दौरान प्रयोगशाला जांच हेतु कुल 06 विधिक नमूने संग्रहित किए गए हैं। सभी नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि आगामी नवरात्रि पर्व एवं यात्रा सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट, गुणवत्ता में कमी तथा एक्सपायरी खाद्य सामग्री के प्रयोग की रोकथाम के लिए निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जातीय जनगणना को समर्थन कांग्रेस की बहुसंख्यक समाज को बाँटने की साजिश : भट्ट

pahaadconnection

विधानसभा अध्यक्ष ने की मंदिर में विशेष पूजा अर्चना

pahaadconnection

तोली ताल : हिमालय की गोद में बसी एक अनमोल धरोहर

pahaadconnection

Leave a Comment