Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

विशेष मतदाता अभियान को लेकर बैठक

Advertisement

रुद्रप्रयाग। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में पंजीकरण से छूटे तथा पहली बार एवं युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने को लेकर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों एवं मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बीएलओ, बीएलए-2 एवं बीएजी के माध्यम से पात्र मतदाताओं का सत्यापन एवं नामांकन संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर जाकर सत्यापन अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान निर्वाचन कार्मिक पात्र मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करने के साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों को आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देंगे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित न रहे।

Advertisement

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री श्याम सिंह राणा, प्रधान सहायक बाल विकास श्री महेश्वर भट्ट, निर्वाचन से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री उदयवीर बर्थवाल, कनिष्ठ सहायक श्री संजय सिंह, जिला सचिव मंडल सदस्य सीपीआईएम श्री नरेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस पार्टी नगर अध्यक्ष श्री सुरेंद्र लाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का समापन

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

pahaadconnection

जोशीमठ पहुँचे 14 सदस्यीय दल से भट्ट ने लिया फीड बैक

pahaadconnection

Leave a Comment