Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिषसोशल वायरल

पितृ पक्ष में बद्रीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Advertisement

देहरादून। वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पितृ पक्ष के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल पहुंचकर अपने पितरों की आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। पितृ पक्ष के दौरान अब तक करीब 1.50 लाख श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं, जिससे धाम एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही बनी हुई है। वहीं, इस वर्ष श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का रिकार्ड आंकड़ा 19 लाख के पार पहुंच चुका है। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए चमोली पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थलों, धाम क्षेत्र एवं प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और पितृ पक्ष के दौरान ब्रह्मकपाल में होने वाले पिंडदान को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इस अवधि में पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन बार बद्रीनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है साथ ही पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट द्वारा भी लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। चमोली पुलिस का प्रयास है कि आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। बढ़ती भीड़ के बीच पुलिसकर्मी पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन एवं ब्रह्मकपाल में पिंडदान की धार्मिक प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

pahaadconnection

राज्य की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बन रही पर्यटन गतिविधियां

pahaadconnection

म्यामांर मे फस गया दून का युवक, कैबिनेट मंत्री ने की एसएसपी से वार्ता

pahaadconnection

Leave a Comment