Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

एसएसपी दून की दो टूक, अपराध किया तो जेल जाना तय

Advertisement

देहरादून, 20 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने दो टूक बोल दिया हैं की अपराध किया तो जेल जाना तय हैं। इसी क्रम में खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का हिस्ट्रीशीटर है जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर रहा था। झूठी खबर प्रसारित करने की धमकी देकर 05 लाख रुपये की मांग कर रहा था। पीड़ित द्वारा अभियुक्त से डरकर उसके खातों में 50 हज़ार रुपये का भुकतान किया था। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को 03 मोबाइल फोन तथा 01 डायरी बरामद हुई हैं। अभियुक्त द्वारा डायरी में मोबाइल को छुपाने के लिए सीक्रेट चैंबर बनाया था, जिसके माध्यम से लोगों की गोपनीय रूप से वीडियो बनाता था। अभियुक्त के मोबाइल से पुलिस को कई व्यक्तियों के गोपनीय रूप से बनाए गए वीडियो बरामद हुए हैं जिनकी जांच की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध देहरादून सहित अन्य प्रांतों में भी धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, मारपीट, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं के दर्जनों अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध मध्य प्रदेश में 04 अभियोग, पंजाब में 01 अभियोग, ओडिशा में 01 अभियोग तथा गुजरात में भी 01 अभियोग दर्ज होना प्रकाश में आया है,जिनकी संबंधित राज्यो से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 19 अक्टूबर को थाना पटेल नगर पर तनवीर खान पुत्र ताजमीर खान निवासी आज़ाद कॉलोनी माजरा थाना पटेल नगर देहरादून द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि विगत कई वर्षों से वह देहरादून में प्रॉपर्टी का काम कर रहे है तथा वर्तमान में चाँचक क्षेत्र की एक प्रॉपर्टी में उनका कुछ लोगो से विवाद चल रहा है। आज प्रातः एक नंबर से उनके मोबाइल पर कई बार व्हाट्सएप कॉल आयी पर व्यस्त होने के कारण वह उक्त कॉल को नहीं उठा पाए, इसके पश्चात उक्त नंबर से उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया तथा उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को एक न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताते हुए उनसे प्रॉपर्टी के किसी मामले में संपर्क करने की बात बताई तथा कुछ समय उक्त नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आने पर उनके द्वारा उक्त कॉल को रिसीव किया गया तो सामने वाले व्यक्ति द्वारा उन्हें फोन पर धमकाते हुए अपने पास उनकी प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ खबरों के होने तथा उसे अपने न्यूज़ चैनल पर चलाकर उनके लिए दिक्कतें खड़ी करने तथा उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी गई व खबरें न चलाने के एवज में उनसे 05 लाख रुपये की मांग की गई। उक्त व्यक्ति की धमकी से डर कर उनके द्वारा उक्त व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए गए एक्सिस बैंक के अकाउंट, जो अनुज अग्रवाल के नाम से था, मे 50 हजार रूपये डाल दिए। पैसे डालने के बाद उक्त व्यक्ति से दोबारा संपर्क करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा पूरे पैसे ना देने पर उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें देख लेने व बर्बाद करने की धमकी दी गई। उक्त व्यक्ति के द्वारा दी गई धमकी से वह काफी डरे हुए हैं। प्रार्थना पत्र के साथ तनवीर खान द्वारा गुप्त व्यक्ति के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट व एकाउंट मे पैसे जमा करने का प्रमाण उपलब्ध कराये गये।

Advertisement

प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मुकदमा अपराध सख्या 773/26 धारा 308(2), 308(4), 351(3),352 बीएनएस बनाम अनुज अग्रवाल पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देते हुए टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यो का अवलोकन करने पर वादी से संपर्क करने वाले व्यक्ति की पुष्टि अनुज अग्रवाल के रूप में हुई, तथा उक्त व्यक्ति के द्वारा एक न्यूज़ प्लेटफार्म को संचालित किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। उक्त व्यक्ति संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने पर उसके विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट, अमानत मे खयनात, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कई अभियोगों के दर्ज होने तथा उक्त व्यक्ति का थाना पटेल नगर का हिस्ट्रीशीटर होना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर रात्रि में अभियुक्त अनुज अग्रवाल पुत्र स्व. आरएल अग्रवाल निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल 129 द्वारिका पुरी थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून उम्र 46 वर्ष को पटेलनगर क्षेत्र में आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से पुलिस टीम को 03 मोबाइल फोन व 01 डायरी बरामद हुई। अभियुक्त से प्राप्त डायरी का अवलोकन करने पर उसमें अभियुक्त द्वारा गोपनीय रूप से मोबाइल को छुपाने के लिए बनाया गया सीक्रेट चैंबर मिला, जिसमे अभियुक्त मोबाइल फ़ोन को छिपाकर गोपनीय रूप से लोगों के वीडियो बनाता था। अभिहुक्त के मोबाइल फ़ोन से पुलिस को कई व्यक्तियों के गोपनीय रूप से बनाए गए वीडियो प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नये कानून के क्रियान्वयन के सम्बंध में दिया गया प्रशिक्षण

pahaadconnection

प्रतिनिधि मंडल ने की महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री से मुलाकात

pahaadconnection

वर्चुअल माध्यम से मसूरी विधानसभा में सदस्यता अभियान की समीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment