Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अपराधउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

थाना धुमाकोट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Advertisement

पौड़ी। क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती अस्मिता ममगाईं द्वारा थाना धुमाकोट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इसके पश्चात थाना परिसर का भ्रमण कर लंबित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के साथ शस्त्रागार, मालखाना, बैरक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरों एवं कम्प्यूटर उपकरणों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शस्त्रों व कारतूसों के संबंध में जानकारी लेते हुए शस्त्रों की हैंडलिंग भी कराई गई। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पुलिसकर्मियों का अनुशासन एवं टर्नआउट उच्च कोटि का बनाए रखने, बैरकों एवं आवासीय परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने, सरकारी संपत्ति का उचित रखरखाव करने तथा अभिलेखों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इसके उपरांत थाना धुमाकोट में नियुक्त समस्त पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा ने किया मकवाना का स्वागत

pahaadconnection

उत्तराखंड के हर गांव में बजेगी मोबाइल की घंटी, बीएसएनएल के 1200 टावर लगेंगे; केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी

pahaadconnection

गुरुपूर्णिमा शिष्य के श्रद्धा का आत्म निरीक्षण : शैलदीदी

pahaadconnection

Leave a Comment