Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

गैरसैंण में चमोली पुलिस को दोहरी सौगात नए थाना एवं फायर यूनिट भवनों का लोकार्पण

Advertisement

चमोली। आमजन की सुरक्षा, पुलिस की कार्यक्षमता और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता को और बेहतर बनाने की दिशा में चमोली पुलिस को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। आज मुख्यमंत्री आवास, भराड़ीसैंण में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय ने गैरसैंण में नवनिर्मित पुलिस थाना भवन एवं फायर यूनिट भवन का लोकार्पण किया। दोनों भवनों के निर्माण पर कुल 862.58 लाख (लगभग 8.63 करोड़) की स्वीकृत लागत आई है।

गैरसैंण उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन होने के कारण यहां विधानसभा सत्रों, वीवीआईपी आवागमन और विभिन्न शासकीय गतिविधियों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहती है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए पुलिस थाना भवन से पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही आमजन की शिकायतों पर कार्रवाई, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जरूरत के समय पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। गैरसैंण में नवनिर्मित फायर यूनिट भवन से अग्निशमन सेवाओं को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। इससे गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों में आग की घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने तथा नुकसान को कम करने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

Advertisement

दोनों भवनों का निर्माण कार्यदायी संस्था ब्रिज, रोपवे, टनल एंड अदर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (BRIDCUL), देहरादून द्वारा किया गया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, गृह सचिव शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ, अभिनव कुमार महानिदेशक अभिसूचना/सुरक्षा, डॉ वी मुरुगेशन अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एव कानून व्यवस्था, राजीव स्वरूप पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, जिलाधिकारी गौरव कुमार,पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कुंभ मेले की तैयारियों की राज्यपाल ने की समीक्षा

pahaadconnection

एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस

pahaadconnection

91 अनुदेशकों को पदोन्नति की सौगात

pahaadconnection

Leave a Comment