Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा

Advertisement

देहरादून, 29 अक्टूबर। विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत सभी पदोन्नत शिक्षा अधिकारियों को नवीन तैनाती दे दी गई है। इस संबंध में सचिव शिक्षा ज्योति यादव की ओर से पदोन्नति/पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग में कार्मिकों की पदोन्नति को लेकर विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के द्वारा दिये गये निर्देशों को युद्ध स्तर पर अमलीजामा पहनाया जा रहा है। डाॅ. रावत ने समय-समय पर आयोजित विभागीय समीक्षा बैठकों में पदोन्नति को लेकर स्पष्ट निर्देश दिये गये कि किसी भी कार्मिक की पदोन्नति को लम्बित न रखा जाय, उन्होंने कहा कि पदोन्नति कार्मिकों को मूल अधिकार है वह इससे वंचित नहीं रखे जा सके। इसी क्रम में विभाग में संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों के सापेक्ष डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को पदोन्नत किया गया, जिन्हें विभागीय मंत्री के अनुमोदन के उपरांत नवीन तैनाती दे दी गई है। जिसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत करते हुये विजयपाल सिंह को सीमेट में विभागाध्यक्ष के पद पर नवीन तैनाती दी गई। इसी प्रकार चंदन सिंह बिष्ट को संयुक्त निदेशक महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा, आकाश सारस्वत को प्राचार्य डायट रूड़की तथा गोविंद राम जायसवाल को संयुक्त निदेशक महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जगदीश प्रसाद काला को मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, सुरेश चन्द्र आर्य को सीईओ नैनीताल, विनय आर्य को सीईओ बागेश्वर, प्रेमलाल भारती को सीईओ उत्तरकाशी, पुष्कर लाल टम्टा को सीईओ ऊधमसिंह नगर, चण्डी प्रसाद रतूड़ी को सीईओ चम्पावत, अमित कोटियाल को सीईओ चमोली और संजीव जोशी को सीईओ हरिद्वार बनाया गया। इसके अलावा मंजू भारती को प्राचार्य डायट, देहरादून, श्रीकांत पुरोहित को संयुक्त निदेशक मध्याहन भोजन, पंकज शर्मा को संयुक्त निदेशक, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, शैलेन्द्र अमोली को संयुक्त निदेशक प्रारंम्भिक शिक्षा, तरूण कुमार पंत को उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड का अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि रणजीत सिंह नेगी को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है वह सीईओ पौड़ी के सेवानिवृत्ति के उपरांत पौड़ी जनपद की कमान सम्भालेंगे। इन शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति के उपरांत नवीन जिम्मेदारी मिलने से विभागीय कार्यों में और तेजी आयेगी, जिसका सीधा फायदा प्रदेश के छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

डाॅ. धन सिंह रावत विद्यालयी शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड ने कहा की शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नत कर उन्हें नई जिम्मेदारी दे दी गई है। इन सभी पदोन्नत अधिकारियों के अनुभव और दक्षता से विभागीय कार्यों में और अधिक गति आएगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

घर के वास्तु दोषों को दूर करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल जरूर करें

pahaadconnection

बर्दाश्त नहीं होगी फूट डालो राज करो की राजनीति

pahaadconnection

जन प्रहार का उग्र विरोध, पिटकुल हेडक्वार्टर के बाहर ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन

pahaadconnection

Leave a Comment