Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
सोशल वायरल

नसीम शाह के बयान के बाद उर्वशी ट्रोल हुईं, शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

Advertisement

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उर्वशी रौतेला ने कुछ दिन पहले नसीम शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. इस मुद्दे पर उर्वशी रौतेला ने अपनी सफाई दी है. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एशिया कप 2022 का भारत पाकिस्तान मैच देखने पहुंचीं, इस मैच के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैन्स का एक एडिटेड वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वह और नसीम शाह नजर आ रहे थे.


हाल ही में एक इंटरव्यू में नसीम शाह से उर्वशी रौतेला के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि उर्वशी कौन है, मुझे कुछ नहीं पता, मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है. अभी फोकस सिर्फ क्रिकेट पर है. उर्वशी रौतेला ने अब इस मुद्दे पर एक इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘कुछ दिन पहले मेरी टीम ने मेरे और इससे जुड़े कुछ प्रशंसकों द्वारा बनाए गए एडिटेड वीडियो (लगभग 11-12) शेयर किए थे. मीडिया से अनुरोध है कि इस पर कोई खबर न बनाई जाए. आप सभी का धन्यवाद और ढेर सारा प्यार.’

बॉलीवुड ब्यूटी उर्वशी रौतेला-ऋषभ पंत के बीच कोल्ड वॉर ने सोशल मीडिया यूजर्स और गॉसिप गलियारों को नया कंटेंट दिया है. आलम ये है कि लोग सोशल मीडिया पर उर्वशी को ऋषभ पंत के नाम पर ट्रोल कर रहे हैं. जब उर्वशी को पब्लिक में देखा जाता है तो लोग ऋषभ पंत का नाम लेकर चिल्लाने लगते हैं. जिसे देखकर उर्वशी रौतेला परेशान हो जाती हैं.

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने किये भगवान बद्री विशाल के दर्शन

pahaadconnection

बिग बॉस 16: लेटेस्ट प्रोमो में टीना दत्ता की मां ने श्रीजिता डे को लगाया गले |

pahaadconnection

समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से उत्तराखण्ड की पहचान : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment