Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

वन्य प्राणियों व पर्यावरण के प्रति संरक्षण की भावना जागृत करने के लिए वन्य प्राणी सप्ताह शुरू

Advertisement

रामनगर :

वन्य प्राणियों व पर्यावरण के प्रति संरक्षण की भावना जागृत करने के लिए वन्य प्राणी सप्ताह शुरू हो गया। पहले दिन 15 किलोमीटर तक साइकिल रैली से कार्यक्रम का आगाज हुआ। संकल्प बैनर पर हस्ताक्षर कर लोगों ने वन्य जीवों के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। साइकिल रैली के विजेता बच्चों को सात अक्टूबर को समापन पर पुरस्कार दिया जाएगा।शनिवार को सीटीआर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक धीरज पांडे ने वन्य प्राणी सप्ताह के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। साइकिल रैली में कार्बेट कर्मचारी, वन्य जीव प्रेमी व बच्चों ने भी भाग लिया। रैली में शामिल लोग व बच्चे स्लोगन के जरिए पेड़ न काटने, पॉलीथिन बन्द करने, वन्य जीवों की सुरक्षा के स्लोगन लिखकर लाए थे।इसके बाद सीटीआर परिसर से 15 किलोमीटर दूर ढेला तक साइकिल रैली निकली।

Advertisement

कॉर्बेट फाउंडेशन की एंबुलेंस मेडिकल टीम के साथ प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रही। इस दौरान बिजरानी रेंजर बिंदर पाल, उपनिदेशक नीरज शर्मा, एसडीओ अमित गवासकोटी मौजूद रहे।भारत में वन्य जीवन सप्ताह 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य वन्य जीवों के जीवन को बढ़ावा देना है। वन्य जीव भी हमारी पारिस्थितिकी का अंग है। इनका जीवन मानव जीवन के लिए जरूरी है। प्रकृति में इनकी वजह से संतुलन बना रहता है। इसी उद्देश्य से वर्ष 1952 में वन्यजीव सप्ताह की परिकल्पना की गई, ताकि लोगों में जागरूकता पैदा की जा सके और महत्वपूर्ण कार्यवाही के माध्यम से वन्यजीवों के जीवन की रक्षा की जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्य सचिव ने किया प्रदशर्नी का शुभारम्भ

pahaadconnection

गांव वासीयो के साथ लडाई-झगडा करने वाला गिरफ्तार

pahaadconnection

भारतीय विद्यापीठ, नई दिल्ली और पीआरएसआई के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

pahaadconnection

Leave a Comment