Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

गांव वासीयो के साथ लडाई-झगडा करने वाला गिरफ्तार

Advertisement

पिथौरागढ़। गांव वासीयो के साथ लडाई-झगडा करने वाले को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राम छानापाण्डे में लडाई-झगडा और गाली-गलौच करने के अपराध में गिरफ्तार किया है। आरोपी भुवन राम पुत्र स्व. नारायण राम निवासी ग्राम छानापाण्डे कोतवाली पिथौरागढ़ के खिलाफ धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। इस घटना की सूचना पुलिस को डायल 112 के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जिसके बाद प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम, ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने आरोपी को उसकी गलती का एहसास दिलाते हुए उसे सभ्यता का पाठ पढ़ाया और जनता को यह संदेश दिया कि ऐसे कृत्यों को समाज में सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर वे भी इस प्रकार की घटना का सामना कर रहे हैं या ऐसी किसी घटना के बारे में जानते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड की ‘मानसखंड’ झांकी को पहली बार मिला प्रथम स्थान

pahaadconnection

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी

pahaadconnection

डीएम ने किया नगर निगम के कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment