Pahaad Connection
उत्तराखंड

उत्तरकाशी हिमस्खलन २६ शव बरामद ३ अब भी लापता

Advertisement

उत्तरकाशी में बीती चार अक्टूबर को द्रौपदी का डांडा में हिमस्खलन से हुई दुर्घटना में मृत 26 पर्वतारोहियों के शव अब तक निकाल लिए गए हैं। इनमें दो इंस्ट्रक्टर और 24 प्रशिक्षुओं के शव शामिल हैं। तीन पर्वतारोही अभी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 

Advertisement

मलबे में फंसे पर्वतारोहियों के लिए खोज एवं बचाव अभियान में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ और हाई एल्टीच्यूड वॉरफेयर स्कूल के विशेषज्ञों के दल लगातार जुटे हैं।

Advertisement

 

Advertisement

इस बीच, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के कारण उत्तरकाशी प्रशासन ने पर्वतारोहण गतिविधियों को फिलहाल रोक दिया है। गौरतलब है कि द्रोपदी का डांडा में निम के दो इंस्ट्रक्टर और 27 ट्रेनी समेत कुल 29 पर्वतारोही एवलांच की चपेट में आकर लापता हो गए थे। इनमें से कल तक 19 के शव निकाले जा चुके थे। आज सात और शव निकाले गए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कौन है वह लोग जिन्होंने प्रधानमंत्री की छवि को लगाया बट्टा, कराई किरकिरी : गरिमा मेहरा दसौनी

pahaadconnection

महाराज ने किया नीलकंठ महादेव में स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग

pahaadconnection

राहुल गांधी के संसद में किए अमर्यादित व्यवहार की कड़ी आलोचना

pahaadconnection

Leave a Comment