Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
उत्तराखंड

फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड में बहुत अच्छा वातावरण : नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Advertisement

देहरादून ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भेंट की। नवाजुद्दीन सिद्दीकी उत्तराखण्ड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। रोतु की बेली, चंबा, मसूरी एवं देहरादून में उनके द्वारा फिल्मांकन किया गया। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड में बहुत अच्छा वातावरण है। उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में फिल्मांकन की दृष्टि से अनेक रमणीक स्थल हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में अच्छे होटल खुलें, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता हेमन्त पांडे एवं फिल्म जगत के अन्य कलाकार मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड पुलिस के लिये विस्तृत सोशल मीडिया पॉलिसी निर्गत

pahaadconnection

बदले की भावना सरकार और राज्य के लिए उचित नहीं : यशपाल आर्य

pahaadconnection

नुकसान का तुरंत चिन्हांकन कर राहत राशि वितरित करें : जिलाधिकारी

pahaadconnection

Leave a Comment