Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सिद्धपीठ सुरकंडा देवी में सोमवार को दिन भर बंद रहेगा रोपवे का संचालन

Advertisement

देहरादून/टिहरी। उत्तराखंड में सिद्धपीठ सुरकंडा देवी में रोपवे का संचालन 12 दिसंबर सोमवार को दिन भर बंद रहेगा। रोपवे के मरम्मत कार्य और मासिक चेकिंग के लिए यह निर्णय लिया गया है। सुरकंडा देवी रोपवे के प्लांट मैनेजर निजामुद्दीन सैफी ने यह जानकारी दी। रोपवे का संचालन बंद रहने से सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर तक दो किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी होगी। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को रोपवे का संचालन बंद रहने के संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी और जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है। मंगलवार 13 दिसंबर सुबह 8 बजे से रोपवे का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधान सभा अध्यक्ष ने की सिद्धबली मन्दिर में पूजा अर्चना

pahaadconnection

दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के प्रति लोकप्रियता

pahaadconnection

देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति तीज उत्सव 2024 आयोजित करेगी समिति

pahaadconnection

Leave a Comment