Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 71 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

नरेंद्र मोदी
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘‘रोजगार मेला” के तहत शुक्रवार को करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि ‘रोजगार मेला’ की निरंतर कवायद हमारी सरकार की पहचान बन गई है, यह दिखाती है कि हम जो संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र में हमारा मंत्र यह होना चाहिए कि नागरिक हमेशा सही होता है।

Advertisement

 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार में भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव किए गए, जिससे यह अधिक सुव्यवस्थित हो गई और पारदर्शिता भी बढ़ गई। पीएमओ ने कहा कि देश भर से चयनित युवाओं को भारत सरकार के तहत जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट, तकनीशियन, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर एकाउंटेंट, ग्रामीण डाक सेवक, आयकर निरीक्षक, शिक्षक, नर्स, डॉक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, पीए, एमटीएस जैसे विभिन्न पदों पर तैनाती दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

माला राज्य लक्ष्मी शाह ने किया अनेक स्थानों पर जनसंपर्क

pahaadconnection

16 परियोजनाओं में आवंटन किये जाने हैं लगभग 14200 आवास : प्रेमचंद अग्रवाल

pahaadconnection

16 जून को मनाया जाएगा गंगा दशहरा : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

Leave a Comment