Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित होंगे उत्तराखंड पुलिस के एसआई लोकेन्द्र बहुगुणा

Advertisement

देहरादून।  पुलिस के जांबाज उपनिरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ के लिए चयनित किया गया है। देशभर में पुलिस एवं सुरक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 490 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस वर्ष इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है। लोकेन्द्र बहुगुणा का इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चयनित होना उत्तराखंड पुलिस के साथ ही गढ़वाल क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। मूल रूप से चंबा, टिहरी गढ़वाल के रहने वाले उपनिरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा वर्तमान में देहरादून स्थित सीबीसीआईडी में तैनात हैं। इससे पूर्व वह श्रीनगर कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। श्रीनगर में तैनाती के दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली, शानदार पुलिसिंग, कर्तव्यनिष्ठा और अपराध नियंत्रण के प्रति सक्रियता से आमजन और पुलिस अधिकारियों के बीच विशेष पहचान बनाई थी। पुलिसिंग के प्रति उनकी कार्यक्षमता और समर्पण के चलते उन्हें एक जांबाज एवं कर्मठ पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। विभिन्न महत्वपूर्ण मिशनों में भी उनकी अग्रणी भूमिका रही है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रदान किया जाने वाला ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ पुलिस एवं सुरक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य, उच्च पेशेवर दक्षता, असाधारण प्रदर्शन और उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। गृह मंत्रालय ने एक फरवरी 2024 को इस पदक की अधिसूचना जारी की थी।

Advertisement

इस सम्मान के तहत ऑपरेशन में उत्कृष्टता, विवेचना में उल्लेखनीय उपलब्धि, असाधारण प्रदर्शन, साहसिक खुफिया सेवाओं और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। देशभर के विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों के कर्मियों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है।

लोकेन्द्र बहुगुणा का इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित होना उनके लंबे सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, पेशेवर दक्षता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की महत्वपूर्ण पहचान है। श्रीनगर में उनकी पूर्व तैनाती को याद करते हुए स्थानीय स्तर पर भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

फिर से कमल खिलाने को देवभूमि की जनता है तैयार : खजान दास

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

pahaadconnection

राजभवन गोल्फ कोर्स की सुरम्य प्राकृतिक छटा का भी आनंद उठा रहे प्रतिभागी

pahaadconnection

Leave a Comment