Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारपुरी, बाबा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु

Advertisement

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में रात्रि एवं भोरकाल के दौरान पुनः बर्फबारी होने से सम्पूर्ण केदारपुरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और चारों ओर फैली सफेदी धाम के प्राकृतिक सौन्दर्य को और भी मनमोहक बना रही है। बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं में बाबा केदारनाथ के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु आस्था और उमंग के साथ बाबा के दर्शन कर रहे हैं तथा धाम के दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ यहां के अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले रहे हैं। बर्फबारी रुकने के बाद श्रद्धालुओं के श्री केदारनाथ धाम पहुंचने का सिलसिला निरन्तर जारी है। श्रद्धालु पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी एवं हैलीकॉप्टर के माध्यम से धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। बढ़ती ठंड और बर्फीले मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है।

वर्ष 2026 की श्री केदारनाथ धाम यात्रा अब अपने अन्तिम चरण में पहुंच गई है। आगामी 11 नवम्बर 2026 को धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द होने जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक कुल 18,80,398 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शेष दिनों में भी श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने का क्रम जारी है।

Advertisement

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा धाम में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने, खान-पान, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं का समुचित प्रबन्ध किया गया है। वहीं, रुद्रप्रयाग पुलिस स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबन्धन एवं सुगम यात्रा संचालन के लिए निरन्तर तत्पर है।

रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील: धाम में बढ़ती ठंड एवं बर्फबारी को देखते हुए श्रद्धालु पर्याप्त गर्म कपड़े साथ रखें, मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम से चेकिंग के दौरान हुई धक्का—मुक्की

pahaadconnection

महर्षि वाल्मीकि जी : भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत

pahaadconnection

23 अक्टूबर से प्रारंभ होगा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य

pahaadconnection

Leave a Comment