Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत लोगों को किया जागरूक

शाहजहांपुर
Advertisement

शाहजहांपुर यूपी।स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय शाहजहांपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  द्वारा “सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई।जागरूकता रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के  प्राचार्य प्रो(डॉ) राकेश कुमार आजाद  ने हरी झंडी दिखाते हुए किया और छात्रों को अपने उद्बोधन में कहा कि”सड़क सुरक्षा एक आम और महत्वपूर्ण विषय है,

 

आम जनता में खासतौर से नये आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरुकता लाने के लिये इसे शिक्षा, सामाजिक जागरुकता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है। सभी को सड़क यातायात नियमों की अच्छे से जानकारी होनी चाहिये, खासतौर से बच्चे और युवा लोगों को जो महत्वपूर्ण सड़क दुर्घटना के खतरे पर रहते हैं।”राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर ग्राम नवादा इंदेपुर तक ले जाए गई जिसमें छात्र छात्राओं ने वाहन चालकों से सीट बेल्ट हेलमेट पहनकर के वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया और साथ ही साथ सड़क सुरक्षा के सभी मानको का पालन करने के लिए अभिप्रेरित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉ आलोक कुमार सिंह ,चंद्रभान त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।जागरूकता रैली में अभिषेक मिश्रा, वैभव गुप्ता ,करण प्रताप सिंह ,मोना, राधा वर्मा ,आदर्श दीक्षित, अर्पित शुक्ला आदि स्वयंसेवियो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कृषि मंत्री ने की राज्यसभा सांसद से मुलाकात

pahaadconnection

जौ भजे हरि को सदा, सोई परम पद पावेगा : कैलाश खेर

pahaadconnection

बदरी-केदार में भोग प्रसाद की गुणवत्ता के लिए एसओपी जारी

pahaadconnection

Leave a Comment