Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैली

करी पत्ते के प्रयोग से बालों को बनाएं शाइनी और मजबूत, जाने विस्तार से

करी पत्ते
Advertisement

अगर आप बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान है तो करी पत्तों का अलग अलग तरीके से प्रयोग करें। इससे आपके बालों को विशेष फायदे मिलेंगे।

          करी पत्ते के बारे में सभी लोगों को पता ही होगा। इसका इस्तेमाल ज्यादातर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी सुगंध भी मनमोहित होती है। लेकिन बालों की हेल्थ के लिए करी पत्तों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अगर आपके बाल डैमेज है तो आपको करी पत्ते का उपयोग जरूर करना चाहिए। बालों में शाइन लाने के लिए करी पत्ते लाभकारी होते हैं। साथ ही इसके रेगुलर प्रयोग से बालों में मजबूती भी आती है। साथ ही बालों के टैक्सचर में सुधार होता है। करी पत्ते का उपयोग अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है। आज हम बालों के लिए करीब पत्तों के फायदे के बारे में बताएंगे।
अगर आपके बाल रफ हो गए हैं तो इसके लिए आप करी पत्ते लेकर उसकी पेस्ट बना लें। अब इसमें थोड़ा दही ऐड करें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। बालों में लगाने के बाद इसे आधे से 1 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को धो लें। हफ्ते में एक बार इस उपाय को जरूर करें। इससे आपके बाल मुलायम और मजबूत बनते हैं। साथ ही करी पत्तों का उपयोग मेथी दानों के साथ भी किया जा सकता है। रातको मेथी दाने भिगो दें। उसके बाद सुबह करी पत्ते और मेथी दानों की पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। लगाने के बाद इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। इस नुस्खे को रेगुलरली करने से आपके बालों का ग्रोथ बढ़ता है। साथ ही झड़ते बालों की समस्या भी दूर होती है।
  दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Advertisement

Related posts

अन्तरराज्जीय साईबर फ्रॉड गिरोह का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

pahaadconnection

महानगर की पेयजल व्यवस्था सुधारे जाने की मांग

pahaadconnection

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान

pahaadconnection

Leave a Comment