Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अंडमान-निकोबार में आज तिरंगा फहराएंगे

अमित शाह
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में तिरंगा फहराएंगे। शाह अंडमान-निकोबार के दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात यहां पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि नेताजी ने 30 दिसंबर 1943 को यहां जिमखाना मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था और शाह आज उसी स्थान पर झंडा फहराएंगे।

 

इस मैदान का नाम अब ‘नेताजी स्टेडियम’ है। शाह इस दौरान विभिन्न विकास गतिविधियों का जायजा भी लेंगे। शाह के सेलुलर जेल का दौरा करने की भी संभावना है, जहां भारत की आजादी की लड़ाई के दौरान कई स्वतंत्रता सेनानियों को रखा गया था।

Advertisement

 

सार्वजनिक कार्यक्रमों के बाद वह भाजपा की स्थानीय इाकई की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री पिछली बार 2021 में पोर्ट ब्लेयर आए थे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जापान का कब्जा था और इसे औपचारिक रूप से 29 दिसंबर 1943 को नेताजी की आज़ाद हिंद सरकार को सौंप दिया गया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बारिश ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड

pahaadconnection

आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

युद्ध पर बनी सबसे कालजयी मूवी ‘हकीकत’

pahaadconnection

Leave a Comment