Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsजीवनशैलीस्वास्थ्य और फिटनेस

शरीर में हिमोग्लोबिन को लेवल में रखने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन जरूर करें

शरीर
Advertisement

अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो इसके लिए आप खास ड्रिंक्स का सेवन करें। इससे आपके शरीर में खून की कमी दूर होगी। हर व्यक्ति फिट रहना चाहता है। लेकिन इस भागदौड़ भरी लाइफ में हम अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से हमें बहुत सी बीमारियां हो जाती है। कभी-कभी हमारे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। इस वजह से एनीमिया जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही हिमोग्लोबिन का लेवल भी ठीक नहीं रहता। अगर आपके शरीर में भी खून की कमी है तो इस पर आप को ध्यान देना चाहिए। अगर आप इस कमी को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने डाइट पर ध्यान देना होगा। बहुत सी चीजें ऐसी हैं जिनके सेवन से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। आज हम इसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

          खून की कमी को दूर करने के लिए ब्रोकली का जूस पिया जा सकता है। अगर आप रोजाना ब्रोकली का जूस पीते हैं तो इससे आपके शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बना रहता है। साथ ही अनार का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद होता है। अनार आयरन से भरपूर होता है। अगर आप अनार का जूस बनाकर पीते हैं तो यह अपने शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। ऑरेंज का जूस भी आपके शरीर में खून की कमी को दूर करता है। अगर आप बीटरूट का रस निकालकर उसका सेवन करते हैं तो यह भी आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके सेवन से भी आपके शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही आपका शरीर स्वस्थ रहता है।
Advertisement

Related posts

सम्पन्न हुई प्रतियोगितायें, विजेताओ को किया सम्मानित

pahaadconnection

अनिल शर्मा के निधन पर एनयूजे ने व्यक्त किया शोक

pahaadconnection

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा मुख्यमंत्री का त्यागपत्र

pahaadconnection

Leave a Comment