Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

एम्स में एमबीबीएस वर्ष 2026 बैच प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने ली मेडिकल प्राफेशन की शपथ

Advertisement

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में आयोजित संस्थान के पांचवे ’व्हाइट कोट सेरेमनी’ आयोजन के दौरान एमबीबीएस वर्ष 2026 बैच प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मेडिकल प्राफेशन की शपथ ली। इस दौरान भावी डॉक्टरों को व्हाइट कोट की गरिमा, चिकित्सा पेशे की जिम्मेदारी और मरीजों के प्रति सेवा भाव के समर्पण का संदेश दिया गया।
संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित समारोह में दिल्ली एम्स के निदेशक प्रोफेसर निखिल टंडन और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए एम्स दिल्ली के निदेशक प्रो. निखिल टंडन ने विद्यार्थियों से कहा कि व्हाइट कोट केवल एक पोशाक ही नहीं बल्कि यह अनुशासन, सेवा, समर्पण और जवाबदेही का प्रतीक भी है। प्रो. टंडन ने कहा कि डॉक्टर बनने के साथ ही मेडिकल के विद्यार्थियों पर देश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और प्रत्येक मरीज के प्रति पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी निभाने का दायित्व भी बढ़ जाता है। उन्होंने प्राचीन भारतीय चिकित्सा परंपरा और महर्षि चरक के सिद्धांतों का उल्लेख कर भावी चिकित्सकों से आह्वान किया कि चिकित्सीय क्षेत्र में वह कड़ी मेहनत कर उत्कृष्ट चिकित्सक बनें।
आईसीएमआर के निदेशक डॉ. राजीव बहल ने आह्वान किया कि वे भारतीय चिकित्सा ज्ञान और उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए अपने पेशे में उत्कृष्टता हासिल करें। उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान देकर अपनी पहचान देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थापित करें। डाॅ. बहल ने रिसर्च के बजट की जानकारी देते हुए चिकित्सकों से आह्वान किया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधान कार्यों को आगे बढ़ाएं। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने समारोह के माध्यम से मेडिकल छात्रों को व्हाइट कोट की महत्ता बतायी। कहा कि इस समारोह के माध्यम से मेडिकल के छात्र चिकित्सीय पेशे की जिम्मेदारियों से अवगत होते हुए नैतिक मूल्यों को स्थापित करने और चिकित्सा अनुसंधान एवं वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने में सक्षम होंगे।
कार्यक्रम के दौरान डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वाष्र्णेय द्वारा नवोदित चिकित्सकों को महर्षि चरक शपथ भी दिलायी गयी। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को ही संस्थान में ’एनुअल रिसर्च डे’ का भी आयोजन किया गया। डीन रिसर्च प्रोफे. संजीव मित्तल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर संस्थान द्वारा किये गए विभिन्न अनुसंधान कार्यों का ब्यौरा रखा। कार्यक्रम में रिसर्च के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान व नवाचार करने वाले 37 फेकल्टी सदस्यों और 14 मेडिकल के छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ नेहा सिंह व डॉ राकेश को भी सम्मानित किया गया। साथ ही शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी शोधकर्ता भी सम्मानित किए गए। समारोह को एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रो. राज बहादुर, डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वाष्र्णेय और डीन रिसर्च प्रो. संजीव कुमार मित्तल आदि ने भी संबोधित किया। डाॅ. वंदना धींगरा के संचालन में आयोजित समारोह में प्रो. लतिका मोहन, प्रो. सोमप्रकाश वासु, प्रो. पंकज कण्डवाल, प्रो. रविकांत, प्रो. उत्तम कुमार नाथ, डीडीए ले. कर्नल गोपाल मेहरा सहित विभिन्न विभागों के फेकल्टी सदस्य, प्रशासनिक अधिकारीगण, स्टाफ और मेडिकल के स्टूडेन्ट्स मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दून सिख वेलफेयर सोसाइटी के नेत्र चिकित्सा शिविर में 181 मरीजों की हुई जाँच

pahaadconnection

विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मानकों का अविलम्ब परीक्षण कराए जाने के निर्देश

pahaadconnection

अल्पसंख्यकों की बन्द पडी दुकानों को खोलने की मांग, डीएम को ज्ञापन

pahaadconnection

Leave a Comment