Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुनस्यारी में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी जीप खाई में गिरी, नौ की मौत

Advertisement

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पिथौरागढ़ के तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। वाहन में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। पुलिस प्रशासन व एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और खाई से शवों को रेस्क्यू करने का कार्य किया। बताया जा रहा है की वाहन में सवार लोग मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। ये सभी लोग बागेश्वर के रहने वाले है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

परमार्थ निकेतन गंगा आरती ’’वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’’ से सम्मानीत

pahaadconnection

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 36 करोड की सौगात

pahaadconnection

चिकित्सा इकाइयों में रिक्त पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से होंगे तैनात

pahaadconnection

Leave a Comment