Advertisement
कोटद्वार। आज विधानसभा कोटद्वार में महिला कल्याण विभाग, पौड़ी द्वारा आलम्बन परियोजना के अंतर्गत राजकीय बाल देखरेख संस्थाओं एवं महिला गृहों में निवासरत संवासिनियों की सतत आजीविका के उद्देश्य से आयोजित 10 दिवसीय भीमल एवं ऐपण कला कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण’ ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण’ ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई सुंदर कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा उनके हुनर और प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण’ ने कहा की ऐसे प्रशिक्षण महिलाओं एवं बालिकाओं को पारंपरिक कला से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने और सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
Advertisement
Advertisement
