Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने की एसीएस से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 18 अगस्त। उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव ने बेरोजगार संघ से जुड़े सभी युवाओं को आश्वासन दिया  कि राज्य सरकार एवं प्रशासन उनकी सभी समस्याओं के समाधान के हेतु गम्भीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा  युवाओं पर चल रहे मुकद्मों को वापस लेने के निर्देश दिए गए है, जिस पर जल्द ही  विधिवत् कार्यवाही  शुरू कर दी जायेगी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को आख्या हेतु निर्देशित कर दिया गया है। इस अवसर पर अपर सचिव कार्मिक श्री अतर सिंह, उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष श्री बॉबी पंवार, श्री राम कंडवाल, श्री सुरेश सिंह जी तथा श्री नितिन दत्त  उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हमारी पृथ्वी जैव-विविधता की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध ग्रह : स्वामी चिदानन्द सरस्वती

pahaadconnection

PM Modi Birthday: दिल्ली में ’56 इंच’ की थाली; साढ़े आठ लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है

pahaadconnection

दिव्य दरबार बागेश्वर धाम सरकार देहरादून में आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment