Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

देहरादून, 07 सितंबर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ले.ज. (से.नि.)  गुरमीत सिंह राज्यपाल उत्तराखंड एवं  विशिष्ट अतिथि पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा शिरकत की गई।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, भगत सिंह कोश्यारी पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मंच पर नरेश बंसल राज्य सभा सांसद, सुनील उनियाल गामा मेयर नगर निगम देहरादून उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री उत्तराखंड को रुद्राक्ष का वृक्ष भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुम्बई से आये इण्डिया गॉट टैलेन्ट के प्रतिभागी क्रेजी हूपर ग्रुप के कलाकारों द्वारा गणेश वन्दना से किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिलीप सिंह कुँवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कृष्ण भयो अवतार, भजन गाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया। इस दौरान डांस इण्डिया डांस में प्रतिभागी रहे ब्लैक राइडर ग्रुप, लोकगायक दर्शन फरस्वाण, इण्डिया गॉट टैलेन्ट के प्रतिभागी भैरवाज ग्रुप, लोक गायक इन्दर आर्या, पुलिस मार्डन स्कूल, आरटीसी, गुरूकल डांस एकेडमी हरिद्वार  व अन्य कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा उपस्थित अथितिगणो को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता के माध्यम से पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी प्रदेश वासियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सभी दून वासियों को जन्माष्टमी के हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट महानुभावों द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दिल्ली सरकार और MCD 16 फरवरी को मेयर चुनाव के लिए सहमत

pahaadconnection

120 कार्यों के सम्बन्ध में की जा चुकी हैं घोषणाएं

pahaadconnection

रानीखेत से कौसानी जा रही कार खाई मे गिरी, कई घायल, एक की मौत

pahaadconnection

Leave a Comment