Pahaad Connection
Breaking Newsदेश-विदेश

प्रधानमंत्री ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के भरतपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि को स्वीकृति दे दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में कहा – ‘राजस्थान के भरतपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें गुजरात से धार्मिक यात्रा पर गए जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

Advertisement

प्रधानमंत्री ने भरतपुर में दुर्घटना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के प्रत्येक परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि को स्वीकृति दे दी है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तकनीकी वस्त्रों के चिंतन शिविर में शामिल हुए

pahaadconnection

इटली के एकीकरण की विभिन्न -विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन करो

pahaadconnection

कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनैतिक दल न होकर एक विचारधारा : करन माहरा

pahaadconnection

Leave a Comment