Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

1 अक्टूबर से आयोजित होगा 42वां नेत्र जाँच शिविर

Advertisement

देहरादून,18 सितम्बर। उत्तराखंड की संस्था दून सिख वेलफेयर सोसायटी अपना 42वां नेत्र जाँच चिकित्सा शिविर 1अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक श्री महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल के सहयोग से लगायेगी। इस सम्बन्ध में आजीवन सदस्यों के साथ एक आम सभा गुरु नानक निवास सुभाष रोड में आयोजित की गयी जिसमें सबको अवगत कराया गया कि रविवार 1 अक्टूबर को डोईवाला गुरुद्वारा लंगर हाल मे प्रात: 10 बजे से 1.00 बजे तक आँखों की जाँच एवँ मंगलवार, बुधवार 3 एवँ 4 अक्टूबर को देहरादून में प्रात: 9.00 बजे से 1.00 बजे तक जाँच शिविर लगेगा। जाँच में मोतिया बिन्द एवँ अन्य ऑपेरशन योग्य रोगियों के ठहरने, खाने एवँ दवाओं की व्यवस्था निःशुल्क होगी जब तक उन्हें इन्द्रेश हॉस्पिटल की प्रतिदिन के क्षमता अनुसार प्रतिदिन भेजा जायेगा। ऑपेरशन के पश्चात सभी रोगी हॉस्पिटल से घर चले जायेंगे। रविवार 8 अक्टूबर को गुरुनानक निवास के बरातघर में समापन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आजीवन सदस्यों ने 42 वर्ष से सफल नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिये संस्थापक अध्यक्ष श्री कृपाल सिंह चावला एवँ कार्यकारिणी सदस्यों की प्रशंसा की वही सुझाव में शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य करने का सुझाव दिया। सभा मे अध्यक्ष जेएस जस्सल ने अवगत कराया कि नेत्र चिकित्सा शिविर के संयोजक इंदरजीत सिंह एवँ समन्यवक सचिव के के अरोड़ा है। सभा मे पूर्व अध्यक्ष जीएस जस्सल, अमरजीत सिंह भाटिया, गुरजीत सिंह, जे सी शर्मा, अर्जुन दास भारद्वाज ने सम्बोधित किया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता में दून इंटरनेशनल को ट्राफी, द हैरिटेज स्कूल रनरअप

pahaadconnection

मंत्री बोले : करियर टाउन ” सिर्फ एक इवेंट नहीं है, यह एक दूरदर्शी पहल

pahaadconnection

कार्यक्रम के सफल सम्पादन के लिये मानसिक रूप से तैयार रहने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment