Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ग्राउंड जीरो पर जाकर योजना की हकीकत परखें अधिकारी : सुश्री हेकाली झिमोमी

Advertisement

देहरादून, 30 सितम्बर। भारत सरकार में अपर सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सुश्री हेकाली झिमोमी अपने एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची।

जहां उनके द्वारा देहरादून स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभागार में आयुष्मान भवः, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम तथा यूसैक्स के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आयुमान भवः, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम तथा यूसैक्स के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अपर सचिव, स्वास्थ्य सुश्री हेकाली झिमोमी द्वारा कहा गया कि आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अन्तर्गत आम जन तक सरकारी स्वास्थ्य सेवायें पहुचाना भारत सरकार का मुख्य उद्देष्य है। उन्होंने सभी कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां जहॉ आयुष्मान मेलों का आयोजन किया जाना है, वहां पर लोगो को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए ताकि अधिक-अधिक लोगों को आयुष्मान कार्यक्रम के अन्तर्गत मिलने वाली आयुष्मान कार्ड, आभा आई कार्ड तथा स्वास्थ्य सम्बंधी अन्य जानकारियां मिल सकें व समय आने पर वह इनका लाभ ले सकें। कार्यक्रम की कार्ययोजना इस प्रकार हो कि इसका ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ मिल सके।

Advertisement

अपर सचिव द्वारा बताया गया कि क्योकि यह पहाडी राज्य है इसलिए विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी एक विशेष  कार्ययोजना बनाकर आयुष्मान कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अंगदान को लेकर भी राज्य में जनजागरूकता कार्यक्रम चलायें जायें ताकि अधिक से अधिक लोग अंगदान का महत्व समझ कर अंगदान का संकल्प लें और जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने में आगे आ सकें। वहीं भारत सरकार की अपर सचिव सुश्री हेकाली झिमोमी द्वारा राज्य में डेंगू की रोकथाम को लेकर उठाए जा रहे कदमों की सराहना की गई विशेष कर हॉटस्पॉट क्षेत्र में चलाए जा रहे डेंगू नियंत्रण महाअभियान को एक नवीन पल के रूप में सराहा गया। अपर सचिव द्वारा कहा गया की अग्रिम वर्षों में फ्रंटलाइन वर्कर्स के माध्यम से नियमित तौर पर संचारी रोगों के नियंत्रण रोकथाम एवं जागरूकता हेतु घर-घर जाकर कार्य करने के लिए कार्य योजना बनाई जाए। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार द्वारा अपर सचिव स्वास्थ्य, नई दिल्ली भारत सरकार को आष्वासन दिलाया गया कि भारत सरकार द्वारा दिये गये सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अन्तर्गत दिये गये निर्देश एवं लक्ष्यों को प्राप्त किया जाएगा। इसका साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में अंगदान को लेकर आम जनमानस को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों का असर है कि कई लोगों ने राज्य में अंगदान का संकल्प लिया है। समीक्षा बैठक में राज्य की ओर से श्रीमती स्वाती भदौरिया, मिशन निदेशक एनएचएम, आशीष श्रीवास्तव मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आयुष्मान, डॉ भागीरथी जंगपांगी प्रभारी निदेषक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ टीके टम्टा अपर निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. अजय कुमार नगरकर अपर परियोजना निदेशक, यूसैक्स, डॉ वीएस टोलिया, डॉ अमित शुक्ला, डॉ. राजन अरोडा, डॉ. पंकज कुमार सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

डीएम ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल

pahaadconnection

कच्ची अदरक के अनोखे उपायो को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

pahaadconnection

प्रदेश को प्रकृति ने जड़ी बूटियों से भरपूर वन सम्पदा के लिए उचित प्राकृतिक वातावरण दिया : मुख्य सचिव

pahaadconnection

Leave a Comment