Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस सख्त नज़र आ रहीं हैं। दून पुलिस की मुस्तैदी एक बार फिर अपराधियो पर भारी पड़ी हैं। रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुये शातिर चोर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किए गए 06 लाख कीमत के आभूषण बरामद कर लिये हैं। अभियुक्त पुताई के काम के बहाने वादी के घर आया था और मौका देख कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त घटना में चोरी किए गए आभूषणों को बेचने के लिए बाहर भागने की फिराक में था।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 15 अक्टूबर को अक्षय अहलुवालिया पुत्र राजीव अहलुवालिया निवासी गंगोत्री विहार कैनाल रोड गली नंबर 04 देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर में ज्वैलरी चोरी करने के संबंध में दिया गया, जिस पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध सख्या – 432/2026, धारा 305(ए) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया। चोरी की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  प्रमेंद्र डोबाल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि गंगोत्री विहार में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त चोरी के आभूषणों के साथ मंदाकिनी विहार, कण्डोली ग्राउंड के पास खड़ा है, जो संभवतः चोरी के आभूषणों को बेचने की फिराक में है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए मौके से एक व्यक्ति नीरज खंतवाल पुत्र रामलाल खंतवाल उम्र 39 वर्ष हाल निवासी मकान नं. 26 इंदर रोड थाना डालनवाला जनपद देहरादून को हिरासत के लिए गया, जिसके कब्जे से उक्त घटना में चोरी किये गए आभूषण बरामद हुए। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए बरामद आभूषणों को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह पुताई का काम करता है तथा पुताई के काम के सिलसिले में वादी के घर आया था, इस दौरान उसने मौका देखकर वादी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त घटना में चोरी किये गए आभूषणों को बेचने के लिए बाहर भागने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है, जिसके द्वारा अपनी नशे की लत के चलते चोरी की घटना का अंजाम दिया गया था, अभियुक्त पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है, अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2025 का सफल समापन

pahaadconnection

उत्तराखण्ड के 51 सीमान्त ग्रामों का विलेज एक्शन प्लान 23 अक्टूबर तक भारत सरकार को भेजा जाएगा

pahaadconnection

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।

pahaadconnection

Leave a Comment