Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

एम्स ऋषिकेश की सीआरई-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। एम्स ऋषिकेश की सीआरई-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ हैं। बायोमेट्रिक सत्यापन में पहचान का खेल पकड़ा गया। फर्जी अभ्यर्थी बनकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने आए अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मूल अभियर्थी के स्थान पर परीक्षा में हुआ शामिल था तथा मूल अभ्यार्थी ने एम्स में कार्यभार ग्रहण किया था। एम्स भर्ती प्रक्रिया में प्रतिरूपण व कूटरचित दस्तावेजों का अभियुक्तों ने इस्तेमाल किया था। घटना में शामिल वांछित अभियुक्त की पुलिस टीमों द्वारा लगातार तलाश की जा रही हैं।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 17 अक्टूबर को एम्स ऋषिकेश में सीआरई-3 भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा था, इसी दौरान वायरमैन पद हेतु उपस्थित अभ्यर्थी विकास कुमार मीणा की पहचान पर संदेह उत्पन्न हुआ। मूल अभिलेखों व पहचान-पत्रों के मिलान पर पाया गया कि परीक्षा में शामिल होने वाले व्यक्ति व एम्स में नियुक्त होकर कार्यभार ग्रहण करने वाले व्यक्ति के फोटो में अंतर है, जबकि दस्तावेजों में उनका विवरण समान हैं। उक्त संबंध में सहायक प्रशासनिक अधिकारी एम्स ऋषिकेश विक्रम सिंह द्वारा पुलिस चौकी एम्स ऋषिकेश में लिखित शिकायत दी गई। प्राप्त शिकायत व जांच रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मुकदमा अपराध सख्या – 543/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 337, 338, 340(2) व 61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व जांच के उपरांत बायोमेट्रिक सत्यापन कराने वाले अभियुक्त अशोक कुमार मीणा पुत्र स्व. रामकरण मीणा निवासी जटाली ढाणी काली पहाड़ी दौसा राजस्थान उम्र 40 वर्ष को आज गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश से जिला कारागार देहरादून में निरुद्ध किया गया। प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्त विकास कुमार मीणा पुत्र धनफूल मीणा निवासी जटाली ढाणी काली पहाड़ी दौसा राजस्थान जिसके द्वारा एम्स में कार्य भार ग्रहण किया गया था, घटना के बाद से ही फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस टीमों द्वारा तलाश की जा रही है। साथ ही प्रकरण में प्रतिरूपण, दस्तावेजों में हेरफेर व अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में गहन विवेचना जारी है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने प्रकट की संवेदनाएं

pahaadconnection

उत्तराखंड एसटीएफ ने किया फर्जी परीक्षा केन्द्र का खुलासा

pahaadconnection

ठंड के मौसम में औषधीय गुणों से भरपूर खाएं ये चीज, जो इम्युनिटी बूस्टर का काम करती है, कब्ज से मिलेगी राहत

pahaadconnection

Leave a Comment