Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मानवाधिकार पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement

चमोली। पुलिस कर्मियों में मानवाधिकार के प्रति जागरुकता लाने तथा मानवाधिकार के प्रचार, प्रसार के लिये आज सुश्री नताशा सिंह पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोपेश्वर में संवैधानिक अधिकारों एवं मानवाधिकारों का पालन करते हुए क्या पुलिस स्वतंत्र रुप से अपराध नियंत्रण करने के सफल हो सकती है विषय पर पुलिस कार्यालय में जनपद स्तर पर प्रथम चरण की वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में श्रीमती प्रभा रावत सदस्य हिमाद संस्था, क्रान्ति भट्ट पत्रकार मौजूद रहे। उक्त प्रतियोगिता में जनपद पुलिस के 6 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पक्ष में फायरमैन सौरभ पुरोहित- फायर स्टेशन जोशीमठ प्रथम, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र थाना जोशीमठ द्वितीय एवं विपक्ष में प्रथम स्थान महिला हेड कांस्टेबल पूनम रानी गोपेश्वर, द्वितीय महिला कांस्टेबल संगीता सैनी कोतवाली कर्णप्रयाग ने प्राप्त किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उपनल के भवन हेतु निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी भूमि

pahaadconnection

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन सुनवाई का आयोजन

pahaadconnection

कांग्रेस की नजर में पीएम का दौरा निराशा जनक

pahaadconnection

Leave a Comment