Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के लिये दून पुलिस की बस सेवा लगातार जारी

Advertisement

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा 01 जनवरी से अब तक सहस्त्रधारा रोड लाडपुर रोड रिंग रोड चुना भट्टा सोडा सिरोली रोड व मालदेवता रोड में खुलेआम शराब पीने वाले कुल 262 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 1,08250 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। साथ हा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 72 वाहन चालकों की गिरफ्तारी कर उनके वाहनों को सीज करते हुये 7,20000 रूपये का संयोजन शुल्क अध्यारोपित किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने/ शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिन की जा रही है कार्यवाहियाँ।

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा

pahaadconnection

सीएम धामी ने की प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन करने का किया आह्वान

pahaadconnection

Leave a Comment