Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दुबई पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत समारोह आयोजित

Advertisement

देहरादून 17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दुबई पहुंचने पर उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उत्तराखण्डी टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों से वर्ष में एक बार उत्तराखण्ड आने की अपील की। साथ ही उन्हे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रवासी नागरिकों द्वारा मंत्र मुग्ध करने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों का इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई

pahaadconnection

चौकी श्यामपुर क्षेत्र मे पुलिस ने भरे गड्ढे

pahaadconnection

नही बख्शे जायेंगे राज्य की आबोहवा को दूषित करने वाले

pahaadconnection

Leave a Comment